फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती संग शादी की फर्जी फोटो बनाकर फेसबुक पर डाली

Thu, 23 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ युवती की शादी की फर्जी फोटो बनाकर फेसबुक पर डालने के आरोप में मामला पंजीकृत कर जांच शुरु कर  दी है। यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विधवानी  मार्केट रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को दी शिकायती पत्र में कहा  कि 2013 में उसकी पुत्री अपनी ननिहाल बिहार उत्तरी श्रीकृष्णापुरा पटना में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बिहार के ही जिला कौमुर ममुआ के सरैया हड्डा चैनपुर निवासी आशुतोष उपाध्याय से हो गई। 

दोनों की आपस में दोस्ती हो गई। युवती के पिता का कहना था कि युवक ने पुत्री से शादी करने के लिये परिजनों से बात करने को कहा। लेकिन पुत्री ने मना कर दिया और कहा कि जब तक नौकरी नहीं लगेगी, तब तक शादी नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच युवक ने पुत्री के साथ फर्जी तरीके से शादी की फोटो खिंचवा ली और परेशान करने लगा। युवक ने पुत्री की फोटो 26 मई 2016 को फेसबुक पर डाल दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले से गुहार लगाई। 
विज्ञापन


पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजन लाल आर्या ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें