फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक को नशे के 2400 कैप्सूल के साथ दबोचा

Thu, 22 May 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने नशे के 2400 कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी व्यक्ति को सप्लाई देने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस मंगलवार शाम बांसफोड़ान क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने मिलन बैंक्वेट हॉल के पास एक युवक के गत्ते की पेटी में नशे के कैप्सूल लेकर खड़े होने की सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने मौके से युवक को गत्ते की पेटी के साथ दबोच लिया। पेटी से प्रतिबंधित नशे के 2400 कैप्सूल बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यूपी के ग्राम मानपुर निवासी अनश बताया। वह वर्तमान में मझरा वार्ड 22 में रह रहा था। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मौजूद औषधि निरीक्षकों की टीम ने बताया कि इन कैप्सूलों को बिना किसी चिकित्सक के सलाह के न तो कोई अपने कब्जे में रख सकता है और न बेच सकता है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें