फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

Thu, 22 May 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। ग्रामीण क्षेत्र में बिक रही कच्ची शराब को बंद किए जाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसओ जसवीर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कंचन सिंह और मंडल अध्यक्ष ज्योति अरोरा के नेतृत्व में बुधवार को ग्राम नंदपुर, खानपुर पश्चिम, मजराविधि, खेमपुर और धीमरखेड़ा की महिलाएं थाने पहुंचीं। उन्होंने एसओ को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब की बिक्री को बंद करने की मांग की। कहा कि कुछ लोग अवैध रूप से जुआ भी खेलते हैं, जिससे कई घरों में रोजाना मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

एसओ चौहान ने आश्वस्त किया कि कच्ची शराब और अवैध तरीके से चल रहे जुए को बंद कराया जाएगा। उन्होंने हल्का प्रभारी एसआई मुकेश मिश्रा को तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान नंदन नैनवाल, गीता देवी, रूपा नैनवाल, लाजवंती, किरण, मिथलेश, जगवती, दुर्गा और आशा चंद्रा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें