फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत, बेटे-बहू के साथ गई थी गुड्डी देवी

Wed, 29 Jan 2025 02:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

महाकुंभ में मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने बेटे और बहू के साथ प्रयागराज गई थी।
विज्ञापन
गुड्डी देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किच्छा से सोमवार रात को महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई। इन्हीं बस में सवार एक एक महिला की बीती रात प्रयागराज में मची भगदड़ में कुचल जाने से मौत हो गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी, जब भगदड़ मची तो महिला अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुड्डी देवी (57) निवासी वार्ड 3 किशोर अस्पताल के पास सोमवार रात बस में सवार होकर प्रयागराज रवाना हुई थी। महिला अपने बेटे और बहू के साथ गई थी। महिला भगदड़ के दौरान अपने बेटे और बहू से बिछड़ गई। आज सुबह छह बजे उनका शव मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें