फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 13 साल से फरार इनामी बदमाश को अमरोहा से दबोचा

Tue, 20 Jan 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सितारगंज। पुलिस ने रविवार को 13 साल से फरार लूटपाट और जानलेवा हमले के आरोपी गांव डेरा एटा (यूपी) निवासी शब्बीर उर्फ सोहेल (35) को अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस पर 25000 का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।



एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर सीओ बीएस धौनी के पर्यवेक्षण और एसआई उमेश कुमार के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न ठिकानों पर तलाश की। इसके बाद पुलिस ने उसे रविवार को अमरोहा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है। टीम में एसआई कैलाश देव सिंह, नवनीत कुमार, प्रकाश आर्य और शुभम सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है मामला



सितारगंज निवासी गणेश सिंह ने 16 फरवरी 2013 को उसके घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने के जेवरात और नकदी लूटने और गृह स्वामी पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों तनवीर, नफीस और भूरा को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें