सितारगंज। शासन ने सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो किमी ग्रामीण सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 43 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। सड़क निर्माण के लिए 10 रुपये की टोकन राशि को भी जारी कर दिया है।
मंगलवार को अनुसचिव सुभाष चंद्र की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार राज्य योजना से सितारगंज विधानसभा के अंतर्गत एनएच 74 से गांव बघौरी की ओर दो किमी ग्रामीण सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 43 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। बताया कि सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
जेई सत्यपाल सिंह ने बताया टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया।