फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर से बरामद हुई भगाई गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दस दिन पूर्व लापता हुई किशोरी को पुलिस ने प्रेमी के साथ राजस्थान के जोधपुर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस तरमीम कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के थाना नहटौर जिला बिजनौर (मेरठ) निवासी एक व्यक्ति का परिवार बीते चार-पांच माह पूर्व कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में आकर बस गया था। बीते 25 अक्तूबर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन में भी उसका कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने कुंडा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जांच में पता लगा कि उक्त किशोरी का अपने मूल गांव में आना जाना था। बीते दो साल से उसके सलमान से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। पुलिस ने चार नवंबर को मामले में किशोरी के अपहरण की धारा 365 बढ़ा दी।
विज्ञापन

सर्विलांस में आरोपी की लोकेशन राजस्थान के जोधपुर में मिली। मंडी चौकी प्रभारी जगत सिंह भंडारी ने टीम के साथ जोधपुर में दबिश देकर आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को भी बरामद किया।
पूछताछ में सलमान ने बताया कि उसने किशोरी को मुरादाबाद स्टेशन बुलाया था। ट्रेन से दोनों भागकर जोधपुर आए थे। सलमान जोधपुर में एक स्टील कंपनी में कटिंग का काम करता है। पुलिस ने सलमान के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें