बाजपुर। गांव चकरपुर निवासी विशाल नारंग ने दादा के नाम आवंटन करीब दस एकड़ भूमि जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पर एडीएम की गाड़ी के सामने सांकेतिक धरना दिया।
पीड़ित ने बताया कि वर्ष 1951 में उनके दादा के नाम उक्त भूमि आवंटन की गई थी। लेकिन भूमि पर उन्हें कजा नहीं मिला। उसने 18 दिसंबर 25 को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने 20 दिसंबर 25 को जांच के आदेश जारी किए थे। उसने बताया कि जल्द ही न्याय नही मिलने पर वह न्यायालय की शरण में जायेंगे। इस दौरान पीड़ित ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा से मुलाकात कर गुहार लगाई। संवाद