फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई का तेंदुआ... अब काॅर्बेट के जंगल में घूमेगा

Thu, 30 Apr 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाव से पकड़े गए तेंदुए का नया ठिकाना अब जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क होगा। वन विभाग ने घायल तेंदुए की सेहत में सुधार होने के बाद उसे कॉर्बेट के जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने जनवरी में तेंदुए को सिडकुल की एक कंपनी परिसर के पास से काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया था। उस समय तेंदुए की आंख में चोट लगी थी इसलिए उसे तत्काल जंगल में छोड़ने के बजाय टांडा रेंज के संजय वन क्षेत्र में निगरानी में रखा गया। उपचार के लिए कॉर्बेट से विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई। करीब दो सप्ताह तक उपचार और देखभाल के बाद तेंदुए की स्थिति में सुधार हुआ और वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया। स्वस्थ होने के बाद वन विभाग ने उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने का निर्णय लिया। तय प्रक्रिया के तहत तेंदुए को सुरक्षित तरीके से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क ले जाया गया और वहां उसे जंगल में रिलीज कर दिया गया। वन अधिकारियों का कहना है कि सिडकुल जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आना मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पैदा कर सकता है।

कोट
रेस्क्यू के समय तेंदुए की तबीयत खराब थी लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उसका सफल उपचार किया गया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और उसे कॉर्बेट नेशनल पार्क में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया है। -उमेश चंद्र तिवारी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें