फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अटरिया मेले में झूला टूटा, युवती के सिर पर लगी चोट

Thu, 09 Apr 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के अटरिया मेले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बड़े झूले की एक सीट टूटने से एक युवती के सिर में चोट लग गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद झूला मालिक ने युवती और परिवार को टिकट के पैसे वापस कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रुद्रपुर की एक युवती अपने परिवार के साथ अटरिया मेले में घूमने गई थी। वह परिवार के साथ मेले में लगे सबसे बड़े झूले पर गई। तभी कुछ ही देर में जिस डिब्बे में वह बैठी थी उसका कुंडा निकल गया और युवती के सिर में लग गई गई। गनीमत रही की युवती को गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद जब परिजनों ने शिकायत की तो झूला संचालक ने उसके टिकट के पैसे वापस कर दिए। युवती या परिवार की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है लेकिन इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अटरिया मेले का है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें