फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: क्रिसमस और नववर्ष पर काशीपुर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, दो तक रहेगी व्यवस्था

Thu, 25 Dec 2025 12:42 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

काशीपुर में क्रिसमस-डे एवं नववर्ष के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 24, 25 और 31 दिसंबर के साथ-साथ नववर्ष के दिन भी प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में क्रिसमस-डे एवं नववर्ष के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 24, 25 और 31 दिसंबर के साथ-साथ नववर्ष के दिन भी प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन

 

एसपी/सीओ दीपक सिंह व निरीक्षक यातायात नीरज कुमार ने बताया कि यातायात को नियंत्रित करने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही इंटरसेप्टर वाहन, जंबो और हॉक मोबाइल के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी सख्त नजर रखी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वह प्रशासन की ओर से निर्धारित रूट का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो जनवरी तक रहेगा रूट डायवर्जन
- देहरादून हरिद्वार से आने वाले वाहन बाया बाजपुर-बरैहनी-नया गांव-कालाढूंगी से नैनीताल को जाएंगे।
- मुरादाबाद ठाकुरद्वारा से आने वाले वाहन को केवीआर से हाईवे होते हुए बाया बाजपुर-बरहैनी-नया गांव-कालाढूंगी होते हुए नैनीताल को जाएंगे।
- पैगा अलीगंज रोड से आने वाले वाहन सर्विस लाइन से हाईवे पर जाकर बाजपुर-बरहैनी-नया गांव-कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।
- दड़ियाल रोज से आने वाले वाहन सर्विस लाइन से हाईवे पर जाकर बाजपुर-बरहैनी-नया गांव-कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।
- रामपुर टांडा से आने वाले वाहन परमानंदपुर सर्विस लाइन से हाईवे पर जाकर बाजपुर-बरहैनी-नया गांव-कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें