रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग गुरुवार से एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी में सुबह नौ बजे से शुरू होगी। 10 जनवरी को दो विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। 15 दिवसीय इस प्रतियोगिता में 15 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रुप से दो टॉप टीमों को सुपर लीग के लिए चयनित किया जाएगा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि फाइनल विजेता टीम क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित अंतरजनपदीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इसी से 2026-27 के लिए उत्तराखंड की रणजी टीम, विजय हजारे टीम, सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। आज पहला मैच कर्मा क्रिकेट अकादमी और एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा। प्रत्येक पूल में पांच-पांच टीमों को रखा गया है।
पूल ए- दा डेन क्रिकेट अकादमी, सैमफोर्ड क्रिकेट अकादमी प्रतापपुर, छावनी क्रिकेट अकादमी, गदरपुर क्रिकेट अकादमी, पी एस मॉडल क्रिकेट अकादमी
पूल बी- जीपीएस रेलवे क्रिकेट अकादमी, मौर्य क्रिकेट अकादमी, एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रिबेल क्रिकेट अकादमी, किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकादमी।
पूल सी- एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी, कर्मा क्रिकेट अकादमी, चंडी क्रिकेट क्लब, जीपीएस क्रिकेट अकादमी, रुद्र लायंस क्रिकेट अकादमी।