फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बौर जलाशय में डूबा फौजी

Mon, 23 Jun 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
घटनास्थल पर जानकारी लेते चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
गूलरभोज। तीन साथियों के साथ बौर जलाशय घूमने आया फौजी नहाने के दौरान डैम में डूब गया। स्थानीय गोताखोर, जल पुलिस और एसडीआरएफ की उसकी तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में तैनात 5685 एएससी बटालियन के नाइक हिमांशु मिश्रा अपने हवलदार दीनदयाल, लवप्रीत और नाइक सुनील के साथ रविवार को स्काॅर्पियो से बौर जलाशय घूमने आए थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे लौटते हुए समय बौर जलाशय के पिलर संख्या 8.6 के सामने गाड़ी रुकवा कर हिमांशु ने जलाशय में नहाने की इच्छा जताई। साथियों के मना करने पर उसने कहा कि उसे तैरना आता है और नहाने चला गया।
विज्ञापन

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर साथी उसे तलाशने लगे। सूचना पर चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर, जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को सूचित कर फौजी की तलाश शुरू कराई गई। खबर लिखे जाने तक तलाश जारी थी।
हवलदार दीनदयाल ने बताया कि हिमांशु मिश्रा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में बंगलूरू में रहते हैं। वह चार वर्ष पूर्व ही भर्ती हुए हैं। बताया कि सूचना सीओ कर्नल जतिन ढिल्लन को दी गई है। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, रघुवर दत्त रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें