फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष पहले पूर्व फौजी के घर हुई थी चोरी, पुलिस ने अब ली सुध, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Jul 2020 04:06 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खटीमा कोतवाली पुलिस ने एक वर्ष पहले ग्राम गोसीकुआं में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में रिपोर्ट अब दर्ज कर ली है। पूर्व सैनिक ने लाखों के आभूषण चोरी होने की बात कही है।

विज्ञापन


पुलिस की जांच जारी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, पुलिस को सौंपी तहरीर में गोसीकुआं निवासी पूर्व सैनिक प्रेम चंद ने कहा है कि 22 जून 2019 की दोपहर दिन में वह स्कूल से अपने पोते को लेने गया था।

स्कूल से लौटा तो घर में बक्सा टूटा मिला और उसमें रखे सोने के करीब 08 तोले के गहने नहीं थे। चकरपुर पुलिस को सूचना दी गई, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने धारा 380 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें