फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए बनेगी योजना

Wed, 15 Oct 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। महिला समूह मधुबन स्वायत्त सहकारिता समिति की वार्षिक आम सभा मंगलवार को हुई। इस दौरान समूह की आजीविका बढ़ाने के लिए योजना तैयार करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


महिला समूह मधुबन स्वायत्त सहकारिता समिति की वार्षिक सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुखमन कौर औलख और बीडीओ शेखर जोशी ने किया। ब्लॉक मिशन मैनेजर गगनदीप कौर, एरिया कोऑर्डिनेटर रिजवान अली, रीप परियोजना के प्रतिनिधि उमेश छिमवाल, सुनील कुमार ऊचाकोटी लेखराज ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बीमा सखी के रूप में समूह की महिलाओं को काम करने और आजीविका बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में क्लस्टर अध्यक्ष उमा जोशी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सचिव गीता देवी, जगतार सिंह बाजवा, नीमा बानी, ज्योति, अर्चना सरोज, उर्मिला कांडपाल, लता, रश्मि, शांति, बबीता कोरंगा आदि मौजूद रहीं।


फोटो....11पी....बाजपुर में महिला समूह मधुबन स्वायत्त सहकारिता समिति की वार्षिक सभा में जानकारी देतीं कलस्टर अध्यक्ष उमा जोशी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें