फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी ने बताया कि बीती 10 अक्तूबर को गांव हरसान निवासी इकबाल सिंह की तहरीर पर विदेश भेजने के नाम 21 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में सतविंदर सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी घर से गायब हो गया।
विज्ञापन

विवेचना कर रहे एसआई प्रहलाद सिंह की कोशिश के बाद भी आरोपी पकड़ा नहीं गया। न्यायालय से गैर जमानती वारंट और 82 सीआरपीसी की तामीली घोषणा की गई।
उसके बाद बीती 25 मार्च को एसएसपी की ओर से सतविंदर सिंह उर्फ विट्टू पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई विनोद फर्त्याल, एसआई अशोक कांडपाल, एसआई प्रहलाद सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर यूपी के गांव मुशर्रफगंज रामपुर से आरोपी सतविंदर सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें