फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे में लटकी नवविवाहिता

Mon, 07 Jan 2019 12:44 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
मृतका माया देवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दो माह पहले गृहस्थ जीवन की शुरूआत करने वाली नवविवाहिता घर के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। मृतका के भाई और परिजनों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बिसौली (बदायूं) निवासी सोहनलाल उर्फ फकीरी ने अपनी बेटी माया देवी (19) का विवाह बीते बीते नवंबर में सुभाष कॉलोनी निवासी शंकर के साथ किया था। शंकर इंडेन गैस एजेंसी पंतनगर में डिलीवरी मैन है। घर में माया के अलावा ससुर मुन्नालाल और देवर शंभू रहता है।

शनिवार रात वह घर पहुंचा तो उसका कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका से उसने रोशनदान सेे झांका तो माया का शव टिनशेड की बल्ली पर फंदे पर लटका हुआ था। आननफानन में दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारकर माया को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माया की मौत की सूचना पर किच्छा में रहने वाला उसका भाई मनोज और रिश्तेदारी में रहने वाले लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


रविवार सुबह बिसौली से मृतका की मां रामवती, पिता सोहनलाल भी पहुंचे। मृतका के भाई और पिता ने आरोप लगाया कि ससुराली दहेज में बाइक और एलसीडी की मांग को लेकर माया को पीटते थे। शादी के दिन भी दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुरालियों ने हंगामा किया था। तब उन्हें कुछ समय बाद बाइक देने का वादा कर शांत किया गया था। माया के परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।

बाजार चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नवविवाहिता की मौत के मामले में एसडीएम को सूचना दी गई थी। तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा ने जिला अस्पताल में परिजनों से जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें