फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: थार वाहन बना आग का गोला, चार छात्रों की बाल-बाल बची जान; चारों दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए गए थे रुद्रपुर

Thu, 20 Nov 2025 12:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नैनीताल हाईवे पर चलती एक थार वाहन में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग पर दमकल टीम ने काबू पाया, लेकिन इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। वाहन में चार साथी सवार थे, जो जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे।

 
विज्ञापन
रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर थार में लगी आग। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईवे पर चलती थार वाहन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते थार आग का गोला बन गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी निवासी जिशांत सिंह हल्दूचौड़ लालकुआं में रहकर नैनीताल के एक निजी संस्थान से पढ़ाई करता है। बुधवार को जिशांत अपने चार साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए रुद्रपुर आया था। दोपहर तीन बजे चार साथी थार से लौटने लगे।

विज्ञापन


हाईवे पर मेडिकल कॉलेज के पास थार के बोनट से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। कार सवारों ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर थार वाली साइड के वाहनों की आवाजाही रोक दी। 20 मिनट तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

पानी की बाल्टी लेकर आग बुझाने को दौड़े लोग
थार में आग लगते ही हर कोई अपने-अपने स्तर से आग बुझाने के लिए दौड़ पड़ा। लोग हाथों में पानी की बाल्टी लेकर आग बुझाने के लिए जूझते हुए नजर आए। मगर आग की लपटें लगातार बढ़ती गईं।
विज्ञापन


थार में आग लगने की सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल टीम इसकी जांच कर रही है। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें