फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक महीने बाद बेटी की शादी, हादसे में पिता की जान चली गई

Sat, 05 Apr 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झनकट। झनकट में शुक्रवार सुबह टहल रहे बुजुर्ग की कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी बेटी की एक माह बाद शादी होती है। ऐसे में शादी की तैयारियां कर रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

झनकट निवासी गणेश शर्मा (60) पुत्र इंद्रासन सुबह बाजार क्षेत्र के पास सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी तेज गति से आए कैंटर के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह घायलावस्था में कैंटर के साथ घिसटते हुए कुछ दूर तक गए और फिर सड़क किनारे नारे में गिर गए। झनकट चौकी पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर घायल बुजुर्ग को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गणेश के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दोनों बेटियों दुर्गावती और पूजा का विवाह हो चुका है। बेटे प्रकाश व विजय अविवाहित है। उनकी छोटी बेटी आरती की पांच मई को शादी होती है। गणेश की झनकट बाजार में साइबर कैफे की दुकान है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें