फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: रुद्रपुर की टायर फैक्टरी में भीषण आग, सैकड़ों टायर जले; बिल्डिंग भी ढह गई

Fri, 09 Jan 2026 12:49 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

रुद्रपुर के तीनपानी में टायर फैक्ट्री और गोदाम में आग लगने से सैकड़ों टायर जलकर राख हुए और बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
टायर फैक्ट्री और गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में तीनपानी के पास टायर की फैक्ट्री और गोदाम में आग धधक गई। आग से सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए। वहीं बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है।  कनकपुर निवासी गुरप्रीत सिंह की बसंत विहार तीनपानी के पास भदईपुरा में गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों की फैक्ट्री और गोदाम है। बृहस्पतिवार की रात वह गोदाम बंद कर अपने घर चले गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे के आसपास फैक्ट्री और गोदाम से लोगों को धुआं निकलता हुआ दिखा। उन्होंने इसकी जानकारी गुरप्रीत सिंह और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल के तीन-चार वाहन मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। यह देख दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहां रखी एक बाइक के साथ ही कार, ट्रक, जीप, पिकअप आदि वाहनों के सैकड़ों टायर जल कर राख हो गए।

आग इतनी भीषण थी कि गोदाम की बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी फर्म पूरे कुमाऊं में टायरों की सप्लाई करती है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीएफओ इशान कटारिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शाट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें