फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर के बाहर कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर व्यक्ति पर जानलेवा हमला

Wed, 21 Jan 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। घर के बाहर कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने कई लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति का एक हाथ टूट गया। पुलिस ने पति-पत्नी समेत सात लोगों पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलसी निवासी मिट्ठू ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली माया देवी आये दिन घर के बाहर कूड़ा फेंकती रहती है। जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर माया व उसका परिवार उससे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि 17 जनवरी को वह अपने घर के बाहर बैठा था। उसी समय एकराय होकर माया देवी, वीरेंद्र, चंद्रसेन, महादेव, मोहम्मद तैयब अहमद, आकाश हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और उसे जबरदस्ती घर से बाहर खींचकर ले गए। इसके बाद मारपीट की। हमले में उनके सिर पर खुली चोटें आई। चंद्रसेन व महादेव ने डंडे से वार कर बायां हाथ तोड़ दिया। शोर शराबा करने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। उसे जिला अस्पताल लाने के बाद एसटीएच रेफर कर दिया गया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों पर जानलेवा हमला, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी कर ली गई है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी
रुद्रपुर। कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। ग्राम मलसी निवासी माया देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी घर के पास दुकान हैं। जहां पर जाे कचरा होता है वह जला देती है। 17 जनवरी को वह दुकान पर बैठी थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली किरन व विद्या आए और कूड़े को लेकर गालीगलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो किरन, विद्या, सन्नी, मिटठ् ने अभद्रता कर उससे मारपीट कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर उनकी बहू बेटे आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में चारों लोगों पर मारपीट, धमकी व गालीगलौज की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें