फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर घर घुसे, दिहाड़ी मजदूर से मारपीट; किश्त जमा करने का दबाव

Thu, 30 Jul 2026 05:53 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रमपुरा बस्ती में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर आए दो युवकों ने एक दिहाड़ी मजदूर से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रमपुरा बस्ती में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर आए दो युवकों ने एक दिहाड़ी मजदूर से मारपीट कर दी।  क्षेत्र निवासी दिनेश कोली ने आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर दो युवक उनके घर पहुंचे और खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए बकाया किश्त जमा करने का दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि उन्होंने किसी भी बैंक या फाइनेंस कंपनी से ऋण नहीं लिया है। इसके बावजूद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और परिवार के सदस्यों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें