फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में छात्राओं के लिए ज्ल्द बनेगा पुस्तकालय

Sat, 30 May 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। छात्राओं के लिए जसपुर खुर्द में पुस्तकालय बनाने की तैयारी है। पुस्तकालय में केवल छात्राओं को ही प्रवेश मिलेगा और केवल उन्हें ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए पुस्तकें मिलेंगी। बजट मिलते ही पुस्तकालय बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नीति आयोग की ओर से हर जिले के ब्लॉक में छात्राओं के लिए पुस्तकालय बनाई जानी है। यह 15 लाख रुपये से बननी है। जसपुर खुर्द में काशीपुर ब्लॉक का पंचायत भवन है। हालांकि अब जसपुर खुर्द नगर निगम क्षेत्र में आता है बावजदू इसके अब भी वहां पर पंचायत भवन है। ब्लॉक की ओर से पंचायत भवन में पुस्तकालय बनाने की तैयारी चल रही है।
स्वीकृति के लिए ब्लॉक ने नगर निगम प्रशासन को पत्र भी लिखा है। स्वीकृति के बाद से पंचायत भवन में पुस्तकालय बनाने का कार्य शुरू होगा।

कोट -
जसपुर खुर्द के पंचायत भवन में पुस्तकालय बनाने की प्रक्रिया चल रही है। यह केवल छात्राओं के लिए होगी बजट स्वीकृति होते ही पुस्तकालय बनाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमल किशोर पांडे, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें