फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पीएम नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी, PM को 55 सेकेंड तक रोकना पड़ा भाषण; जानें वजह

Tue, 02 Apr 2024 05:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर नगर के मोदी मैदान में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी विजय संकल्प यात्रा में सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पीएम को देखते ही लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर-किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान में पीएम मोदी विजय संकल्प यात्रा में सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। क्या बूढ़े, क्या जवान। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भी पहुंचे। महिलाएं भी जत्थे के रूप में पहुंचीं। सुबह से ही किच्छा रोड, पंतनगर रोड, सिडकुल आदि सभी मार्गों पर बस लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। हर-हर मोदी के उद्घोष करते लोगों का बस एक ही लक्ष्य था कि वे कितनी जल्दी मैदान तक पहुंच जाएं। जत्थे के रूप में मैदान पर पहुंचने का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: जब पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचा हनुमान, PM को बताया गरीबों के मसीहा; देखें तस्वीरें
विज्ञापन


जब 55 सेकेंड तक पीएम को रोकना पड़ा भाषण
रुद्रपुर नगर के मोदी मैदान में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी ने 12:34 बजे रैली को संबोधित करना शुरू किया। इस दौरान अभी चार मिनट ही गुजरा था कि पीएम को देखने और सुनने के लिए पहुंची भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। पूरे पंडाल में बस मोदी ही मोदी की गूंज सुनाई दे रही थी। इसके चलते करीब 55 सेकेंड तक प्रधानमंत्री को अपना भाषण रोकना पड़ा। वे बेहद उत्साहित दिखे। पीएम मोदी ने देवभूमि के मिले इस प्यार को बड़े ही सधे अंदाज में सहेजा। उन्होंने कहा कि देवभूमि के आशीर्वाद और प्यार के लिए वे हृदय से आभारी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें