फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: ड्यूटी से लौट रहे...अस्पताल कर्मी की सड़क हादसे में मौत, अंधेरे का फायदा उठाकर डंपर चालक मौके पर फरार

Fri, 02 Jan 2026 01:35 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

काशीपुर में ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं हादसे से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक रोहित सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं हादसे से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

विज्ञापन


प्रतापपुर के ग्राम चांदपुर निवासी रोहित सिंह (26) पुत्र प्रभु चरन सिंह मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग के पद पर कार्यरत था। बीते बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग 8:00 बजे वह बाइक से कुंडेश्वरी होते हुए घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान मालवा फॉर्म के पास मोड़ पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कुंडेश्वरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ घटना की सूचना परिजनों को दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई राहुल ने बताया उनकी मां की पूर्व में निधन हो चुका है, जबकि पिता काफी समय से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। राहुल ने बताया वह दो भाई थे। अभी दोनों की शादी नहीं हुई है। वह लोग ही मां के नहीं होने पर बीमार पिता की देखभाल और नौकरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडेश्वरी पुलिस के मुताबिक डंपर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें