रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से हाथियों का झुंड हल्द्वानी रोड पर आ गया। हाथियों को देखकर सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े हो गए। हाथी बिना किसी को नुकसान पहुंचाए एक-एक कर जंगल में चले गए। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी।
बृहस्पतिवार रात टांडा रेंज में संजय वन से आगे हाथियों का झुंड सड़क किनारे खड़ा हो गया। हाथियों को देख लोगों ने वाहन रोक लिए। वाहन रुकने के बाद हाथी एक-एक कर जंगल में चले गए। रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि हल्द्वानी मार्ग के दोनों ओर जंगल है।
हाथियों का झुंड एक जंगल से दूसरे जंगल में आवाजाही करता है। उन्होंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। उन्होंने चालकों से हल्द्वानी रोड पर खासकर रात में कम गति से वाहन चलाने की अपील की है। कहा कि सड़क पर वन्यजीव दिखने पर वाहन को रोक लें और वन्यजीवों को परेशान न करें।