फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक में दीप जलाकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Sat, 19 Sep 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर शुक्रवार शाम शहीद स्मारक में विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनमानस ने एक दीप अंकिता के नाम जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अंकिता को न्याय दिलाने और हत्याकांड से जुड़े वीआईपी एंगल की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर न्याय का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विधायक कापड़ी ने कहा कि कई वर्षों के संघर्ष के बाद एक माता-पिता अपने मन में यह विश्वास पैदा कर पाए थे कि उनकी बेटी भी घर से बाहर जाकर नौकरी कर सकती है और अपने सपनों को पूरा कर सकती है। अंकिता भंडारी की हत्या ने उस विश्वास को तोड़ने का काम किया है। यह केवल अंकिता की हत्या नहीं, बल्कि उन तमाम परिवारों के विश्वास पर चोट है, जिनके घर में बेटियां और बहनें हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने दोषियों को सजा दिलाने के बजाय हत्याकांड के तुरंत बाद घटनास्थल को तोड़ने का काम किया, जिससे वहां मौजूद महत्वपूर्ण साक्ष्यों के प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई। इसके बाद हत्याकांड में वीआईपी एंगल की चर्चा सामने आई लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उस एंगल की जांच कहां तक पहुंची। वहां पर देवेंद्र कन्याल, उमेश राठौर, नरेंद्र आर्या, अरविंद कुमार, विक्रम बुंगला, वीरेंद्र राज, मनोज कोहली, रोहित शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें