फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: . बंद फैक्टरी के गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी फैक्टरी में तैनात गार्ड करमवीर सिंह (48) पुत्र रंजीत सिंह का शव फैक्टरी परिसर में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गार्ड के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में अभी पुलिस में कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन


यूपी के जिला बुलंदशहर के ग्राम सैदपुरा निवासी करमवीर सिंह महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड थे और फैक्टरी परिसर में ही रहते थे। रविवार को किसी ने सूचना दी कि फैक्टरी परिसर के मुख्य गेट के पास एक गार्ड का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बेटे रिंकू ने बताया कि पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे सूचना दी थी। इस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।
बताया कि उसके पिता के साथ उनके चाचा योगेंद्र सिंह का बेटा अपरांत (22) और एक अन्य व्यक्ति ओमपाल भी फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड है। रिंकू ने बताया उसका चचेरा भाई अपरांत व ओमपाल भी मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन

अपरांत का मोबाइल फैक्टरी परिसर में ही पुलिस को मिला। फैक्टरी परिसर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। पता चला कि कैमरे की डीवीआर काफी समय से खराब है। बताया कि वह दो भाई हैं और ग्राम सैदपुरा में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। बहन की शादी हो गई है। उनके पिता महीने में एक-दो बार घर आते थे। परिजनों ने गर्दन पर चोट के निशान और पैंट खुली होने पर हत्या की आशंका जताई है। बताया कि अपरांत और ओमपाल के मिलने पर ही कुछ पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक मृतक के सीने और गर्दन पर चोट के निशान हैं।

कोट

फैक्टरी गार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं और एक टीम इस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - दीपक सिंह, सीओ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें