फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Fire News: बैटरी बनाने वाली कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का काला गुबार; हड़कंप

Thu, 12 Dec 2024 10:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर के सिडकुल के सेक्टर-6 स्थित बैटरी बनाने वाली एक कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी। इस दौरान कंपनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड के चार और निजी कंपनी के तीन वाहन आग बुझाने में जुट गए।
 
विज्ञापन
पायलट इंडस्ट्रीज के गोदाम में अचानक आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के सिडकुल के सेक्टर-6 स्थित बैटरी बनाने वाली पायलट इंडस्ट्रीज के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग कंपनी से सटी आरआर पैकेजिंग में बैटरी चार्ज के लिए लगाए पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे कंपनी प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड के चार और निजी कंपनी के तीन वाहन आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन


एसपी सिटी उत्तम सिंह, सीएफओ संजीवा कुमार, एसडीएम मनीष बिष्ट, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी में अफरा तफरी का माहौल रहा। कंपनी कर्मी आग से बैटरी बचाने के लिए उसे गोदाम से निकालकर सड़क पर ले आए। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम आग को पूरी तरह से बुझाने में जुटी हुई है। आग से लाखों का नुकसान होने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें