फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किस्त लेने घर आए फाइनेंस कर्मी ने महिला को होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किस्त लेने घर आया फाइनेंस कर्मी महिला को बहला फुसलाकर होटल ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रंपुरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने शांति विहार कॉलोनी स्थित फाइनेंस कंपनी से 50 हजार रुपये का लोन लिया था। इसके एवज में 1320 रुपये प्रतिमाह किस्त देना था। तीन महीने से वह किस्त कंपनी के फाइनेंस कर्मी को दे रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि फाइनेंस कर्मी उसकी गैर मौजूदगी में किस्त लेने घर आता था। दो फरवरी को आरोपी उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर काशीपुर रोड स्थित होटल ले गया और दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पत्नी बदहवास रहने लगी।
विज्ञापन

किस्त लेने के बाद न तो फाइनेंस कर्मी कभी आया और न ही उसने फोन रिसीव किया। जब उसने अपनी पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो घटना का पता चला।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दिए जाने की जानकारी है। जांच के बाद अभियुक्त पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें