फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूल से घर लौट रहे पांचवी के छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, घटना से परिवार में कोहराम

Fri, 11 Apr 2025 01:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में स्कूल से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे पांचवी कक्षा के एक छात्र की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में स्कूल से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे पांचवी कक्षा के एक छात्र की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


बोदीभूर, नौजलिया, पीलीभीत (यूपी) निवासी विकास (11) पुत्र विजय कुमार गबिया स्थित सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को साइकिल में सवार होकर स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में महाराजगंज के पास ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे खटीमा उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। विकास दो भाइयों में बड़ा था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें