फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूएस नगर में पहले भी हो चुका है नकली दवा फैक्टरी का भंडाफोड़

Thu, 23 Apr 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनेशपुर में नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने की फैक्टरी के पकड़े जाने से पहले भी यूएस नगर में नकली दवा की फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवा व इंजेक्शन का कारोबार का भी खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन

2024 में औषधि नियंत्रण विभाग ने काशीपुर में नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। फैक्टरी में ऑगमेंटिन नामक एंटीबोयोटिक दवा नकली तौर पर बनाई जा रही थी। विभाग ने फैक्टरी सील कर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला अब भी न्यायालय में है।
औषधि नियंत्रण विभाग के अनुसार 2025 में किच्छा, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर के कई मेडिकल स्टोरों से प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद हुई। 2024 और 2025 में नशीली दवा, इंजेक्शन की बिक्री के पांच मामले पकड़े गए थे। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही गिरफ्तारियां भी हुईं। पांच मेडिकल स्टोरों में अधोमानक दवा भी मिली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें