फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शराब के नशे में दोस्त ने दोस्त के गले पर चाकू से किया हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर; आरोपी फरार

Wed, 19 Aug 2026 05:33 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर के कटोराताल चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात शराब पीने के दौरान दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। किसी बात पर तीखी बहस बढ़ी तो गुस्से में एक युवक ने अपने दोस्त अमित सक्सेना के गले पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर शहर के कटोराताल चौकी क्षेत्र में शराब पीने के दौरान उपजे विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार रात कटोराताल निवासी अमित सक्सेना अपने एक साथी के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर अमित के गले पर वार कर दिया। अमित के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अमित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से अमित की जान बच गई है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर मिल गई है। प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें