न्यू हिल व्यू कॉलोनी के पास शिव मंदिर के पीछे एक खाली प्लॉट में बने गटर के टैंक में शुक्रवार को अचानक एक गाय गिर गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर गाय को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
खटीमा के न्यू हिल व्यू कॉलोनी के पास शिव मंदिर के पीछे एक खाली प्लॉट में बने गटर के टैंक में शुक्रवार को अचानक एक गाय गिर गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर गाय को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद गाय को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
वहां अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण सिंह नेगी, रेनू, चंद्रकला आर्या, सीमा धामी, मकबूल हुसैन, जीवन सिंह रौतेला, प्रदीप कुमार, त्रिभुवन प्रसाद, अमित नाथ, देवेंद्र गिरी आदि थे।