फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में दिखा आसन और प्राणायाम संगम

Sun, 20 Sep 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। पीएमश्री जीआईसी शक्तिफार्म के सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय योग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सात ब्लॉकों से पहुंचे 80 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग कर योग कौशल का प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल और विद्यालय के प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग में मानव सिंह राणा, अशद, मोहम्मद साहिल, देव सिंह बालिका वर्ग में ज्योति मेहता, आफिया नूर, भूमिका, अंजलि और दीपिका विजेता रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में वासु, दिशु, कार्तिक, शनि, बालिका वर्ग में प्रियंका, अयष, हर्षिता, सृष्टि, प्रियंका और दिव्या को पहला स्थान मिला। अंडर-19 बालक वर्ग में आदर्श कुमार, ओम, सौरभ, सुमित मंडल, बालिका वर्ग में अरमीन, खुशी, आकांक्षा, अस्मिन और अजरा ने पहला स्थान हासिल किया। आशीष राय, हिमांशु, मनीष जोशी, दीपक कुमार और भारती चंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अभिलेखीय कार्य रुचि और काजल रानी ने किया। वहां टीम प्रभारी अर्चना रानी, सपना देवी, ब्लॉक खेल समन्वयक मोहम्मद रिहान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें