फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर के एक गोदाम से भी भारी मात्रा में केमिकल बरामद

Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। यूपी एसटीएफ, स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक गोदाम से शराब बनाने वाले केमिकल से भरे 31 ड्रम बरामद किए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर लोगाें की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार देर शाम शराब बनाने वाले केमिकल के मामले में एक युवक को उठाकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पर टीम ने रामपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पीछे वाली गली में स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
गोदाम में शराब बनाने वाले कैमिकल से भरे 31 ड्रम बरामद हुए। पव्वे से भरे तीन बैग भी मिले। भारी संख्या में पुलिस फोर्स होने पर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार एक ड्रम में 50 लीटर केमिकल है। बरामद ड्रमों में करीब 1550 लीटर केमिकल होगा। पुलिस के अनुसार एसटीएफ ने यूपी के रेहड़ क्षेत्र केमिकल से भरा
विज्ञापन


एक कंटेनर सहित तीन वाहन और तीन आरोपियों को 20 हजार लीटर ईएनए/स्पिरिट बरामद किया। आरोपियों के पास से 19 प्लास्टिक की केन, सात बोरियों में भरी कांच की 1050 बोतलें बरामद की है। हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों में एक युवक बाजपुर के मुंडिया पिस्तौर निवासी बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें