काशीपुर। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मानकों का उल्लंघन करने वाले एक निजी अस्पताल को सील कर दिया। तीन अन्य अस्पतालों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी सहित अधिकारियों ने निजी अस्पतालों की जांच की। सरबरखेड़ा स्थित नफीस क्लीनिक को बिना पंजीकरण, अप्रशिक्षित स्टाफ और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण सील किया गया। मुरादाबाद रोड और डॉक्टर लाइन के तीन अस्पतालों में भी मानकों की कमी पाई गई जिस पर जुर्माना लगाया गया। उन्हें नोटिस थमाकर एक सप्ताह के भीतर मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट सहित कई मानकों का उल्लंघन पाया गया।