फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा मांग पत्र

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव बरहैनी क्षेत्र में राशन कार्ड न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय में हंगामा कर पूर्ति निरीक्षक को मांग पत्र सौंपा। आरोप है कि परिवार से अलग होने और निरस्तीकरण के बाद भी राशन कार्ड ने बनने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बरहैनी क्षेत्र से दर्जनभर लोग एकत्र होकर भाजपा नेता वीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर पूर्ति निरीक्षक एमसी शाह को मांग पत्र सौंपा। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को राशन कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई परेशानी होती है तो वे सीधे मुझे बताएं। इस मौके पर हरीश भट्ट, कल्लू सिंह, जसवंत सिंह, शिवचरन, रमेश सिंह, सुखदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें