फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जी बंद होने वाला है आपका स्कूल, बचा लो

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने जहां जूनियर हाईस्कूल तक की शिक्षा ग्रहण की वह स्कूल आज बंद होने के कगार पर है। उत्तराखंड जल विद्युत परियोजना द्वारा संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लोहियाहेड विद्युत विभाग के गोदाम में संचालित हो रहा है। विद्यालय में दस में से मात्र चार शिक्षक हैं उनमें से तीन की सेवानिवृत्ति 2015 और एक की सेवानिवृत्ति 2017 में होगी। प्रधानाध्यापक की मानें तो विद्युत निगम भविष्य में इस विद्यालय चलाने के मूड में नहीं है। जबकि इस क्षेत्र के गरीब बच्चों के लिए आसपास के इलाके में जूनियर विद्यालय नहीं है।
विज्ञापन

लोहियाहेड जल विद्युत परियोजना के निर्माण के बाद यहां काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों को लिए वर्ष 1974 में कक्षा एक से आठ तक का विद्यालय खोला गया था। इस विद्यालय के लिए जल विद्युत निगम ने ही 10 शिक्षक तैनात किए थे। तब विद्यालय में 250 बच्चे पढ़ते थे। परियोजना द्वारा संचालित इस विद्यालय को 1977 में सरकारी अनुदान प्राप्त हुआ। शिक्षकों को दी जाने वाली सैलरी में से 4100 रुपए की सहायता सरकारी है। विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग नष्ट हो चुकी है। फिलहाल विद्यालय का शिक्षण कार्य परियोजना के एक गोदाम में किया जा रहा है। जो बरसात में टपकता रहता है।
वर्तमान में इस विद्यालय में 46 बच्चे पढ़ते हैं। प्राइमरी सेक्शन 1999 में बंद कर स्कूल को कक्षा छह से आठ तक ही चलाया जा रहा है। विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों में प्रेम सिंह दिसंबर में, शारदा प्रसाद 15 सितंबर 2015, बसंत कुमार 2017 और प्रधानाध्यापिका सुषमा चौहान 11 जुलाई 2015 को सेवानिवृत्त हो जाएंगी। प्रधानाध्यापिका चौहान बताती हैं कि उन्हें तो जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों ने इसी वर्ष नए एडमीशन नहीं करने को कहा था लेकिन इस क्षेत्र में बहुत से गरीब परिवार हैं जो अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में नहीं पढ़ा सकते। जबकि संपन्न परिवारों के बच्चे अब निजी विद्यालयों में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक धामी इसी विद्यालय से पढ़कर आज इस मुकाम में पहुंचे हैं। अगर वह चाहें तो इस विद्यालय को बंद होने से बचा सकते हैं। उन्होंने इस बात पर भी अफसोस जताया कि विधायक इस स्कूल में कभी नहीं आए। अगर वह आते तो हम अपने बच्चों को बताते कि ऐसी हस्तियां इस स्कूल से पढ़कर निकली हैं। बंद नहीं होने दिया जाएगा विद्यालय : धामी
विज्ञापन

खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विद्यालय को किसी भी हाल में बंद नहीं होने दिया जाएगा। विद्यालय में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। जो लोहियाहेड में वर्षों से निवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल विद्युत परियोजना से वार्ता कर शिक्षकों की नई भर्ती भी करायी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें