फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल ड्रेस में तैनात होंगे पुलिस कर्मी

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली में बाजार में झपटमारी और लूट जैसी वारदातों से निपटने के लिए सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही सभी चौकी क्षेत्रों में जुआ और शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। यह बात एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने कही। वह शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले भर के थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि दिवाली नजदीक है। ऐसे में जिले की थाना और चौकी पुलिस अपने अपने क्षेत्रों में सायं पांच बजे से रात आठ बजे तक गश्त करेगी। चौकी क्षेत्रों में चलने वाले जुआ, अवैध शराब के साथ ही नशीली दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों पर भी छापेमारी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बाजार क्षेत्रों में भी सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की भी तैनातगी करने को कहा। कहा कि महिला कालेजों के आसपास भी चेकिंग अभियान चलाएं ताकि छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। होटल और ढाबों में भी छापेमार अभियान चलाने के निर्देश देते हुए सीसीटीवी हैं, या नहीं, इसकी भी जांच करने को कहा। इसके अलावा एसएसपी ने बैंक और एटीएम के आसपास संदिग्धों पर नजर रखने और जिन एटीएम में सुरक्षा कर्मी और सीसीटीवी नहीं हैं, उनकी भी रिपोर्ट देने को कहा है। बैठक में एएसपी टीडी वैला, एएसपी काशीपुर देवेंद्र पिंचा, सीओ सिटी राजीव मोहन, सीओ संचार मुकेश ठाकुर, सीओ किच्छा उत्तम सिंह नेगी, सीओ काशीपुर प्रकाश कुमार, सीओ बाजपुर जेएस पांगती आदि थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें