फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए नगर पालिका में बवाल

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। वेतन न मिलने से गुस्साए पालिका कर्मी धरने पर बैठ गए। वहीं चेयरपर्सन ने ईओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए लोगों के साथ एसआई का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। मामले को तूल पकड़ता देख ईओ ने वेतन आहरण के चेक पर हस्ताक्षर कर दिए। जिससे पालिका कर्मी तो शांत हो गए। अलबत्ता चेयरपर्सन ईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को थाने में डटी रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका में उस समय घमासान हो गया, जब वेतन न मिलने पर गुस्साए कर्मी धरने पर बैठ गए। पालिका कर्मियों का कहना था कि पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में दीपावली का पर्व भी सर पर है। इस बारे चेयरपर्सन अंजू भुड्डी ने ईओ दिलीप कपूर को वेतन आहरण के मामले में मौके पर बुलाया। आरोप था कि उनके न आने पर उन्हें ईओ के कार्यालय में जाना पड़ा। जहां वेतन आहरण को चेक पर हस्ताक्षर करने के बजाय ईओ द्वारा अभद्रता की गई। इसके बाद पालिका कर्मियों, सभासद के साथ थाने में पहुंचीं चेयरपर्सन ने एसआई अशोक कुमार का घेराव किया। उनका कहना था उन्होंने वेतन संबंधी चेक पर हस्ताक्षर न करने पर ईओ को बुलाया। बार-बार बुलाने के बावजूद न आने पर विवश होकर उन्हें ईओ के कार्यालय में जाना पड़ा। जहां उन्होंने वेतन संबंधी चेक पर हस्ताक्षर करने के बजाय उनसे अभद्रता की। उधर ईओ ने अभद्रता के मामले को सिरे से नकारते हुए कहा कि उनके द्वारा कर्मचारियों, अपने वेतन सहित संयुक्त धनराशि का चेक बनाया गया। जबकि चेयरपर्सन उनके वेतन रहित चेक बनाने की जिद्द पर अड़ी थीं। थाने में मामले को तूल पकड़ता देख ईओ कपूर ने वेतन आहरण को चेक पर हस्ताक्षर कर दिए। चेयरपर्सन भुड्डी ने ईओ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें