फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौम की तरक्की को तालीम जरूर : कुरैशी

Tue, 27 May 2014 05:37 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन की बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल अजीज करैशी ने कहा कि मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए हर हाल में तालीम हासिल करना जरूरी है। तुफैल के बाग में आयोजित बैठक में कुरैशी ने कहा कि क्षेत्र के मुसलमान तालीम हासिल करने में पिछड़े हुए हैं। बिना तालीम के बाइज्जत जिंदगी जीना नामुमकिन है। उन्होंने इस्लामियां स्कूल को लड़कियों के लिए इंटर तक और कब्रिस्तान की खाली पड़ी सात एकड़ भूमि में लड़कों के लिए डिग्री कालेज बनाने का प्रस्ताव किया। बैठक में प्रस्ताव का स्वागत किया गया और इस संबंध में प्रमुख लोगों तथा समाज में आम राय बनाकर प्रस्ताव पास कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर हाजी कमर आलम, अजहर अहमद, जाफर खां, मोहम्मद कमर, हाफिज जमील, मौलाना शाकिर, मोहम्मद हनीफ अंसारी, हाजी अतीक अंसारी, मुस्तफा अली, हामिद खां, मास्टर जहरुल इस्लाम, जमील मलिक, मुस्तफा अली, नजाकत अली, मोहम्मद फुरकान, कारी मरगूब, सुल्तान अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें