खटीमा। भारत के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते ही वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने अपने प्रतिष्ठान पर एक कुंतल मिठाई का वितरण किया और जमकर आतिशबाजी की। मिष्ठान वितरण के दौरान अग्रवाल ने कहा कि तीस वर्ष बाद ऐसा अवसर मिला जिसमें पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार सत्ता में आयी। क्षेत्रीय दलों को नकार कर जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया यह देश के लिए अच्छा संदेश है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को नरेंद्र मोदी से वह सभी उम्मीदें हैं जिन्हें आजतक कोई पूरा नहीं कर सका। देश की जनता को आशा है कि भाजपा सरकार बेहत्तर काम करेगी। इस अवसर पर सभासद अनिल अग्रवाल, रचित अग्रवाल, नरेंद्र गुंबर बिल्लू, रविंद्र सिंह मनराल, राहत हुसैन शैफी आदि थे।