फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना अनुसंधान केंद्र की भूमि पर कब्जे का प्रयास

Sat, 08 Mar 2014 05:32 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नदी, नालों के बाद अब भू-माफियाओं की नजर सरकारी भूमि पर टिकी है। दो गाड़ियों में सवार होकर आए बंदूकधारियों ने गन्ना अनुसंधान केंद्र की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। लेकिन अधिकारियों, कर्मचारियों के विरोध के चलते वे भाग खड़े हुए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस में शिकायत की गई और प्रशासन को अवगत कराया गया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गन्ना अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि 3 फरवरी की दोपहर दो जीपों में तकरीबन एक दर्जन बंदूकधारी गन्ना विकास विभाग की आवास कालोनी के दक्षिण हिस्से में आए। एक जीप बिना नंबर की थी। जीपों से उतरते ही वे संस्थान की जमीन पर मक्का का बीज डालने लगे। सूचना मिलते ही संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी व मजदूर पहुंच गए। आरोप है कि बंदूकधारियों में से एक ने अपने को एक शुगर मिल के मैनेजर का प्रतिनिधि बताया और शुगर मिल फार्म का बोर्ड भी गाड़ दिया। उसका कहना था कि यह जमीन उसकी सुपुर्दगी में है। जब गन्ना अनुसंधान केंद्र के अधिकारी पुलिस बुलाने लगे तो बंदूकधारी भाग गए। इस घटना की आईटीआई चौकी में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। एसडीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें