फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने किया बालिका से दुराचार का प्रयास

Thu, 17 Oct 2013 05:42 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। घर में घुसकर तमंचे के बल पर दो युवकों ने नाबालिग लड़की से दुराचार का प्रयास किया। लड़की ने हिम्मत दिखाकर हसिये से अपनी आबरू की रक्षा कर शोर मचाया। जिससे युवक भाग खड़े हुए। युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर युवकों के खिलाफ तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। अलबत्ता समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन

रंसाली गांव की एक नाबालिग बालिका अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस को सौंपी तहरीर में युवती ने बताया कि उसके पिता रंसाली में बटाई की जमीन पर खेतीबाड़ी करते हैं। शाम को अचानक आवश्यक कार्य से परिजन पैतृक गांव चले गये। घर में वह अपनी छोटी बहन के साथ थी। रात्री में ही गांव के ही दो युवक हाथों में तमंचा लेकर उसके घर में घुस आये और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। उसके व उसकी छोटी बहन के शोर मचाने और हसिया उठा लेने के चलते युवक कामयाब नहीं हुए। शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण भी जाग गए। जिससे देखकर युवक भाग खड़े हुए। युवती ने बहन के साथ मंदिर में रात गुजारी और सुबह होते ही घटना की सूचना परिजनों को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया हैं। थानाध्यक्ष ओमवीर रावत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें