नानकमत्ता। धार्मिक डेरा कारसेवा द्वारा संगत के सहयोग से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री हरमिंदर साहिब व श्री लालगुरु साहिब गुरुद्वारे के गुंबदों में सोने के कलश की स्थापना की गई। अरदास के उपरांत क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेम सिंह राणा और खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने 50 फुट ऊंचे गुरुद्वारा लाल गुरु की गुंबद एवं श्री हरमिंदर साहिब की गुंबद पर सोने के कलशों की स्थापना की। इस मौके पर डेरा कारसेवा के बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, राजपाल सिंह, खटीमा छात्र संघ के अध्यक्ष सतीश भट्ट, भुवन जोशी, कमान सिंह जेठी, ललित बोरा, सुधीर रस्तोगी, दिलबाग सिंह, निरवैर सिंह व मुख्तयार सिंह पप्पू आदि मौजूद थे।