फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला दबोचा

Thu, 17 Oct 2013 05:42 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक व्यक्ति ने सात साल की बालिका से छेड़छाड़ कर दुराचार का प्रयास किया गया। पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376 में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर कहा कि उन्होंने बीती मंगलवार की रात जगराता कार्यक्रम का आयोजन रखा था। इसके लिए उन्होंने घर सजाने वालों को बुलाया हुआ था। तभी एक व्यक्ति घर के अंदर कमरा सजाने के दौरान उसकी सात वर्षीय पुत्री से छेड़छाड़ करने लगा। जब वह अंदर गए तो उन्होंने उसे ऐसा करते हुए देखा। तब उसकी पुत्री रो रही थी। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी विकास कुमार कश्यप निवासी मोहल्ला कटरामालियान को गिरफ्तार कर लिया। इधर बालिका को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें