फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल, जंगल, जमीन को नीलाम कर रही सरकार : निशंक

Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जल, जंगल और जमीन को नीलाम करने में तुली है। हाल ही में सिडकुल जमीन घोटाला इसी सरकार की देन है। पूर्व सीएम निशंक बुधवार को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा निगम की सारी सीट अपने कब्जे में तो करेगी ही साथ ही पालिका व पंचायतों पर भी जोरदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की छल प्रपंच की राजनीति का करारा जवाब जनता इस चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर देगी। एक साल में 215 महिलाओं के अपहरण, 28 डकैती, लूट सहित तमाम आपराधिक घटनाओं से जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अराजकता की स्थिति यह है कि एक मंत्री एक से अधिक लाभ के पदों में बैठा है तो वहीं अधिकारी मुख्यमंत्री की भी नहीं सुन रहे हैं। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी, उत्तम दत्ता, सुभाष चतुर्वेदी, वेद ठुकराल, भारत भूषण चुघ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें