खटीमा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों पर नियम विरुद्ध संचालन का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत को ज्ञापन सौंपकर पांच बिंदुओं पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम वर्मा और बीईओ राजपूत को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सीबीएसई से संबद्ध स्कूल एनसीईआरटी की पुस्तकें चलाने को बाध्य हैं, लेकिन मोटे कमीशन के चक्कर में वह निजी प्रकाशनों की महंगी पुस्तकें पढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों का बोझ बढ़ा रहे हैं। यह भी कहा है कि यह विद्यालय प्रतिवर्ष यूनीफार्म बदलकर निर्धारित स्थान से खरीदने को बाध्य करना, प्रतिवर्ष मनमाना फीस बढ़ाना एवं संचालन नियमों का पालन न करना जारी है। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र बिष्ट, गिरीश जोशी, राजेंद्र थापा, दिनेश तिवारी, बल्देव सिंह, त्रिलोक जोशी, मोहन ज्याला, अजय नारायण शर्मा, लाल सिंह नेगी, दीवान सिंह सामंत, गोविंद कापड़ी आदि शामिल रहे।