फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणव दा को परोसी जाएगी बंगाली फिश करी

Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राज्य के इकलौते इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे राष्ट्रपति को लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। राष्ट्रपति के लिए तैयार किए गए मैन्यु में मांसाहारी से लेकर स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इसका जिम्मा लेजर ग्रुप के होटल मैनर को सौंपा गया है।
विज्ञापन

आईआईएम के दीक्षांत समारोह में 17 मार्च को पहुंच रहे राष्ट्रपति के आवभगत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। राष्ट्रपति भवन से मशवरे के बाद आईआईएम ने उनके लिए खास मैन्यु तैयार किया है। आईआईएम सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति के लिए स्पेशल बंगाली फिश करी और कश्मीरी मटन रोगन पकाया जाएगा। इसके अलावा चिकन स्प्रिंग ओनियन सूप, वेज ऑगरैटिन, दाल पंचमहल, कॉर्न पालक परोसा जाएगा। वहीं राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के स्वाद को देखते हुए स्वीट डिश में स्पेशल पिन्नी, पुडिंग और कॉन्टीनेंटल स्वीट डिश ब्राउनी तैयार की जाएगी। इस काम को होटल मैनर के 40 कुक अंजाम देंगे।
उच्च स्तरीय पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जा चुका है। इनकी आईडी और हैल्थ सर्टीफिकेट पुलिस के हवाले है। इसके अलावा फूड इंस्पेक्टर होटल द्वारा भोजन तैयार करने के लिए मंगाए जाने वाले सामान की दुकानों पर जाकर गुणवत्ता की जांच करेंगे। वहीं पशु चिकित्सक मांसाहारी व्यंजन तैयार करने में प्रयुक्त कच्चे मांस की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें